फिरोजपुर को बाहरी राज्यों से मिली कोरोना की सौगात
प्रदेशभर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।
अमनदीप सिंह, फिरोजपुर : प्रदेशभर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। फिरोजपुर जिले में भी बीते दो दिनों में कोरोना के 26 पॉजिटिव केस सामने आने से सेहत विभाग व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। लेकिन ये सभी पॉजिटिव केस बाहर से आने वाले लोगों के कारण ही सामने आए है, जिस कारण जिला अब ओरेंज जोन में पहुंच गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले आने के पीछे राजनेताओं का भी हाथ रहा है। लोगों में चर्चाएं है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने फिरोजपुर हलके के लोगों को श्री हजूर साहिब से लाने की जद की थी। फिर जब हजूर साहिब से श्रद्धालु फिरोजपुर पहुंचे तो जीरा के टोल प्लाजा पर कांग्रेसी विधायक इंद्रजीत सिंह जीरा ने उनका स्वागत किया और कांग्रेस सरकार का उनके साथ होने का भरोसा दिलाया।
एक तरफ देशभर में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है तो वहीं दूसरे ओर नेता राजनीतिक रोटियां सेकने से बाज नहीं आ रहे हैं और लोगों को मौत के मुंह में धकेलने वाला काम कर रहे हैं।
फिरोजपुर में अब तक 970 एनआरआइ के सैंपल लिए गए थे उन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। बाक्स
- बाहर से आए कुल लोग : 447
- सैंपल लिए गए कुल : 347
- इनमें महाराष्ट्र से आए : 242
- इनमें जैसलमेर से आए 109 कोविड मरीजों के सेंटर-03
1. मेरिटोरियस स्कूल हकुमत सिंह वाला, फिरोजपुर
2. सिविल अस्पताल, फिरोजपुर
3. गुरु गोबिद सिंह मेडिकल कॉलेज, फरीदकोट