Move to Jagran APP

गेंद में बंद कर केंद्रीय जेल में फेंकी अफीम

फिरोजपुर की केंद्रीय जेल में वीरवार को जेल कर्मचारियों ने चेकिंग के दौरान गेंद में बाहर से फेंकी गई 20 ग्राम अफीम बरामद की है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 10:32 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 10:32 PM (IST)
गेंद में बंद कर केंद्रीय जेल में फेंकी अफीम
गेंद में बंद कर केंद्रीय जेल में फेंकी अफीम

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : फिरोजपुर की केंद्रीय जेल में वीरवार को जेल कर्मचारियों ने चेकिंग के दौरान गेंद में बाहर से फेंकी गई 20 ग्राम अफीम बरामद की है। थाना सिटी फिरोजपुर के सहायक थानेदार बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि वीरवार को जेल के बाहरी तरफ से किसी अज्ञात व्यक्ति ने नई बैरक नंबर 6 के पास एक गेंद फेंकी, जब जेल कर्मचारियों ने उसे खोलकर चेक किया तो 20 ग्राम अफीम बरामद हुई। एएसआइ ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

विवादित जमीन से फसल काटने पर आठ नामजद संवाद सहयोगी,फिरोजपुर : थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने विवादित जमीन से फसल काटकर चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। थाना लक्खोके बहराम के सहायक थानेदार त्रिलोक सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता बगीचा सिंह पुत्र कृष्ण सिंह वासी गांव हजारा सिंह वाला ने बताया कि उसका एक किले छह कनाल जमीन को लेकर आरोपितों के साथ अदालत में केस चल रहा है। इसके बावजूद आरोपित भगवान सिंह, सुरजीत सिंह, अमरजीत सिंहू, काला सिंह, सुरजीत सिंह, गुरजीत सिंह, कुलवंत सिंह व गुरमीत सिंह पुत्र फुम्मन सिंह वासी गांव राजा राय ने उक्त जमीन से गेहूं की फसल काटकर चोरी कर ली है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रंवाई शुरू कर दी है।

मास्क न लगाने वालों के काटे चालान संस, अबोहर: कोरोना महामारी के बढ़ रहे प्रकोप में भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने अब सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी है, जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने मलोट चौक में नाकाबंदी कर मास्क न लगाने वाले करीब छह लोगों के चालान काटे।

एसएचओ तेजिद्र सिंह ने कहा कि सरकारी आदेशों का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घरों से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। क‌र्फ्यू के दौरान अगर कोई बिना वजह घूमता पाया गया तो उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.