नहर के किनारे से अज्ञात शव बरामद
स्थानीय तलवंडी भाई रोड पर पुरानी चीनी मिल के नजदीक गुजरती नहर से एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 06:04 AM (IST)
संवाद सूत्र जीरा ,(फिरोजपुर) : स्थानीय तलवंडी भाई रोड पर पुरानी चीनी मिल के नजदीक गुजरती नहर से एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना मिलने पर थाना सदर के प्रभारी इंदर सिंह बराड़ समेत पुलिस पार्टी वहां पहुंचे तथा लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल जीरा पहुंचाया। उक्त शव को 72 घंटे शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। मृतक के शरीर पर कोई कटाव, या किसी चोट का निशान नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें