छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और योग से किया जागरूक
देव समाज कालेज फॉर वूमैन एनएसएस शिविर सचिव डॉ. मधु पराशर की अध्यक्षता लगाया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 11:44 PM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 06:11 AM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : देव समाज कालेज फॉर वूमैन एनएसएस शिविर सचिव डॉ. मधु पराशर की अध्यक्षता लगाया जा रहा है। दूसरे दिन प्रोग्राम अफसर डॉ. संगीता अरोड़ा और सपना बधवार ने छात्राओं को वातावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। सुखमनी ने छात्राओं को योग और इससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। एनएसएस छात्रा सुनिधि और कशिश ने मुख्य तौर पर सभी को वातावरण को स्वच्छ बनाने की विधियों से अवगत करवाया और पौधे लगाने का संदेश दिया। छात्राओं ने 500 से अधिक पौधे भी लगाए। कैंप को सफल बनाने में अध्यापिका साक्षी कालरा और चंदा मोंगा ने अहम भूमिका अदा की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें