निशान बराड़ बने अकाली दल के जिला उपाध्यक्ष
शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान वरदेव सिंह मान की ओर से जिला कमेटी का ऐलान किया गया है जिसमें निशान बराड़ झाड़ीवाला को शिरोमणि अकाली दल का जिला उप प्रधान नियुक्त किया गया।
संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर): शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान वरदेव सिंह मान की ओर से जिला कमेटी का ऐलान किया गया है, जिसमें निशान बराड़ झाड़ीवाला को शिरोमणि अकाली दल का जिला उप प्रधान नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर निशान बराड़ ने वरदेव सिंह मान जिला जत्थेदार का धन्यवाद किया। इस मौके सुखवंत सिंह थेहगुज्जर महाचिव, जसप्रीत मान प्रधान आइटी सेल मालवा जोन, काका सेखों, शेर चंद बुंगी सर्कल प्रधान, सोनू महंत, सुखचैन तल्लेवाला, निर्मल सिंह, बलराज सिंह, हरचंद सिंह, सीता सिंह, नाजर सिंह, प्रगट सेखों आदि उपस्थित थे।
किसानों को मोहरा बना राजनीति कर रही पार्टियां: नन्नू संवाद सूत्र, फिरोजपुर : भाजपा के पूर्व संसदीय सचिव सुखपाल सिंह नन्नू ने कैप्टन सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि कैप्टन ने ना तो पूरी तरह से किसानों का कर्ज माफ किया और ना ही किसानों की भलाई के लिए कोई योजना लाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आठ लाख किसानो के बैंक खातों में 24 हजार की करोड़ की राशि सीधे जमा करवाई है। सरकार की ओर से 405 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है, जिसमें 132 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद सिर्फ पंजाब की है।
उन्होंने कहा कि गेहूंकी खरीद के समय भी लोडिग व बारदाने की कमी के कारण किसान परेशान हुए थे, जिसकी सीधे जिम्मेदार कैप्टन सरकार है। सुखपाल सिंह नन्नू ने कहा कि डीएपी की लगातार बढ़ती कीमतो के कारण केंद्र सरकार ने सब्सिडी देते हुए 2400 की बजाय 1200 रूपए में खाद्य उपलब्ध करवाई है, जोकि किसानों के लिए अच्छा फैसला है। सुखपाल सिंह नन्नू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में अकाली, कांग्रेसी और आप किसानो को मोहरा बनाकर वोट बैंक मजबूत करने में लगे हुए है, लेकिन सच यह है कि किसानो की भलाई के लिए जो कार्य भाजपा सरकार ने किए है, उतने कार्य किसी ने नही किए है।