Move to Jagran APP

प्लास्टिक के थैले में खेत से खून से लथपथ नवजात का शव

गांव फैरोके के खेत में बुधवार शाम एक नवजात का शव मिला है। गांव फैरोके निवासी एक व्यक्ति बुधवार शाम खेत में पशुओं का चारा लेने गया तो थैले को देख गण्यमान्यों जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 10:12 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 10:12 PM (IST)
प्लास्टिक के थैले में खेत से खून से लथपथ नवजात का शव
प्लास्टिक के थैले में खेत से खून से लथपथ नवजात का शव

जागरण संवाददाता, जीरा (फिरोजपुर) : गांव फैरोके के खेत में बुधवार शाम एक नवजात का शव मिला है। गांव फैरोके निवासी एक व्यक्ति बुधवार शाम खेत में पशुओं का चारा लेने गया तो थैले को देख गण्यमान्यों जानकारी दी। गांव वालों ने थैले को खोला तो नवजात लड़के का खून से लथपथ शव मिला। शव को फट्टे पुराने कपड़ों में लपेटा गया था।

loksabha election banner

थाना जीरा के एएसआइ कुलवंत सिंह ने बताया कि गांव फैरोके निवासी प्रदीप सिंह ने सबसे पहले उस थैले को देखा तो उसने बलराज सिंह को जानकारी दी। प्रदीप अपनी जमीन से पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था तो रास्ते में एक प्लास्टिक के थैला देखने पर शक हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह प्रदीप सिंह व सरपंच सुखचैन सिंह को लेकर वहां गए तो उन्होंने थैले को चेक किया तो उसमें से नवजात लड़के का शव बरामद हुआ। जांच कर रहे कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त बच्चे के शव को जीरा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

(बॉक्स)

अवैध संबंधों के कारण बच्चे के जन्म का संदेह

हालांकि नवजात का शव मिलने पर अज्ञात आरोपित पर पर्चा दर्ज किया गया है लेकिन पहली नजर में अवैध संबंधों के कारण बच्चे का गर्भपात कराने का मामला लगता है। जांच कर रहे कुलवंत सिंह ने कहा कि फिलहाल आसपास के इलाकों से आरोपित की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही कोई सुराग हाथ लग सकता है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.