लक्ष्य प्राप्ति के लिए परिश्रम की जरूरत : कर्नल सुरेश
गोपी चंद आर्य महिला कॉलेज में एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान करवाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 12:35 AM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:13 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अबोहर: गोपी चंद आर्य महिला कॉलेज में एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान करवाया गया। इसमें मुख्य वक्ता कर्नल केएन सुरेश कमांडिग अफसर 2 पंजाब एनसीसी थे।
प्रिसिपल डॉ. रेखा सूद हांडा ने कर्नल का स्वागत किया। कर्नल सुरेश ने एनसीसी के फायदों, लक्ष्य प्राप्ति के बारे विस्तार से बताया। उन्होंने एनसीसी दिवस क्यों मनाया जाता है के बारे बताया। कर्नल ने छात्रों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए परिश्रम करने को प्रेरित किया। 42 एनसीसी छात्राओं व 30 छात्राओं ने भाग लिया। प्रिसिपल डॉ. हांडा ने एनसीसी इंचार्ज मैडम अनीता राज को इस आयोजन पर बधाई दी। कर्नल को कॉलेज की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें