विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस
विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 11:48 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 11:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया। इसमें विद्यार्थियों के बीच गणित की विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। स्कूल प्रबंधक परमवीर शर्मा ने कहा कि गणित एक ऐसा विषय है जिसे हम अगर रोचक और खेल विधि से करेंगे तो यह हमारे लिए सबसे रोचक विषय बन जाएगा। उन्होंने एस रामानुजन के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने केवल 32 वर्ष की आयु में गणित विषय में बहुत सारी खोजें कर ली थीं। स्कूल के उपप्रधानाचार्य विपन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को कोण के माध्यम से कई प्रकार की गतिविधिया करवाई और उनको कोण, त्रिभुज के पाठ गतिविधि से बहुत ही अच्छे और रोचक ढंग से समझाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें