लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित
शहर में करवाए सेमिनार में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को लेबर कमिश्नर में रजिस्ट्रेशन करवाकर स्कीमों का लाभ लेने को प्रेरित किया।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : शहर में करवाए सेमिनार में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को लेबर कमिश्नर में रजिस्ट्रेशन करवाकर स्कीमों का लाभ लेने को प्रेरित किया।
लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित
सेमिनार में खासतौर पर कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने लोगों को दी जा रही सहूलियतों जैसे कानूनी सेवाएं, मीडिएशन सेंटर, विक्टिम कंप्नसेशन आदि के बारे में बताया गया। उच्चाधिकारियों ने मासिक लोक अदालत और 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाने के बारे में जानकारी दी। पैनल एडवोकेट राजेश्वर ने बताया कि लोक लोक अदालत में मिलने वाली स्कीमों की जानकारी हासिल कर लोग इनका लाभ उठा सकते हैं। इस मौके पर बलहार सिंह, मनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।