Move to Jagran APP

विधायक पिंकी ने जिला बार एसोसिएशन को 50 लाख का चेक दिया

चेंबरों का निर्माण करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने 50 लाख का चेक दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 05:37 PM (IST)
विधायक पिंकी ने जिला बार एसोसिएशन को 50 लाख का चेक दिया
विधायक पिंकी ने जिला बार एसोसिएशन को 50 लाख का चेक दिया

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : जिला बार एसोसिएशन फिरोजपुर के वकीलों के चेंबरों का निर्माण करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने 50 लाख का चेक दिया। इस अवसर पर पंजाब हरियाणा बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट सीएम मुंजाल विशेष रूप में मौजूद थे। इसके साथ ही विधायक पिंकी के साथ विधायक के भाई हरिन्द्र सिंह खोसा, वकील तरसेम अरोड़ा भी मौजूद थे।

loksabha election banner

जिला बार एसोसिएशन फिरोजपुर के प्रधान एडवोकेट जसदीप कंबोज, उपप्रधान एडवोकेट बिपन वधावन और सेक्रेटरी एडवोकेट गुरमीत सिंह संधू ने बताया के कुछ समय पहले विधायक परमिंदर सिंह पिंकी को साथ लेकर फिरोजपुर बार एसोसिएशन के वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से मिला था और फिरोजपुर के वकीलों ने उनसे यह माग की थी कि फिरोजपुर के वकीलों के लिए निर्माणाधीन चेबरों के लिए पंजाब सरकार जिला बार एसोसिएशन फिरोजपुर को आíथक मदद करें।

विधायक परमिंदर सिंह पिंकी द्वारा सिफारिश करने पर पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने जिला बार एसोसिएशन फिरोजपुर के वकीलों को यह आश्वासन दिया था कि वह पंजाब सरकार द्वारा 50 लाख रुपये का चेक जल्द ही विधायक परमिंदर सिंह पिंकी को भेज देंगे, जो जिला बार एसोसिएशन फिरोजपुर को मिल जाएगा।

फिरोजपुर के विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने जिला बार एसोसिएशन फिरोजपुर के प्रधान एडवोकेट जसदीप कंबोज, पूर्व प्रधान हरी चंद कंबोज, एडवोकेट गुलशन मोगा, एडवोकेट अवतार सिंह भट्टी और बिपन बधावन को 50 लाख का चेक देते हुए कहा कि उनका फिरोजपुर के वकीलों के साथ एक अलग से रिश्ता और प्यार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.