Move to Jagran APP

महीना पहले अगवा हुई लड़की को ढूंढने में प्रशासन नाकाम

शहर के एक कांग्रेसी नेता की भतीजी को अगवा हुए एक महीना बीत गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 10:29 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:11 AM (IST)
महीना पहले अगवा हुई लड़की को ढूंढने में प्रशासन नाकाम
महीना पहले अगवा हुई लड़की को ढूंढने में प्रशासन नाकाम

संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : शहर के एक कांग्रेसी नेता की भतीजी को अगवा हुए एक महीना बीत गया है लेकिन प्रशासन उसे ढूंढने में नाकाम साबित हुआ है। इसे लेकर आरोप प्रत्यारोप लगने शुरू हो गए हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठ रहे है। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि आज के युग में प्रशासन के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। परिवार ने अंदेशा जताया है कि नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसका कत्ल कर दिया गया। लड़की के पिता सुखविंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि बच्ची का एक माह के बाद भी पता नहीं लगा है। प्रशासन द्वारा किसी किस्म का न्याय न मिलता देख उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब की अलग-अलग धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, जत्थेबंदियों व अध्यापक यूनियन से सहयोग मांगा और संघर्ष करने का ऐलान किया है। सुखविंदर ने कहा कि उनको पूरा अंदेशा है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसका कत्ल कर दिया गया है और प्रशासन इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

loksabha election banner

सुखविंदर ने आरोप लगाया है कि गांव शेरखा का इलू नामक नौजवान नशा तस्कर है और वह इस अगवा कांड में भी शामिल है। सुखविंदर ने कहा कि यदि तुरंत उनको इंसाफ न दिया गया तो वे सड़क पर आने को मजबूर होंगे और पुलिस और तस्करों की मिलीभगत के खुलासे किए जाएंगे और तीखा संघर्ष शुरू किया जाएगा। इस बारे में थाना प्रमुख जसविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले में पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है और पीड़ित परिवार के बयानों मुताबिक ही उन्होंने इस मामले में पर्चा भी दर्ज किया है। पुलिस प्रशासन इस मामले में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए वचनबद्ध है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.