दहेज में 60 लाख न देने पर विवाहिता को घर से निकाला
दहेज में 60 लाख रुपये न देने पर विवाहिता को घर से निकालने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने विवाहिता के पति सास ससुर सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : दहेज में 60 लाख रुपये न देने पर विवाहिता को घर से निकालने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने विवाहिता के पति, सास, ससुर सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में सुखविदर कौर पुत्री हीरा सिंह निवासी गांव कोतवाल ने बताया कि उसकी शादी हरप्रीत सिंह के साथ आठ दिसंबर 2019 को हुई थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसे दहेज कम लाने के लिए तंग परेशान करते रहते थे, आरोपित उसको मायके से 60 लाख रुपए लाने को मजबूर करते रहे और जब उनकी मांग पूरी न हुई तो आरोपितों ने उसे घर से निकाल दिया।
एएसआइ त्रिलोक सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर उसके पति हरप्रीत सिंह, ससुर दरबारा सिंह, सास सिमरजीत कौर, जोगिदर सिंह, लखविदर कौर पत्नी जोगिदर सिंह निवासी गांव बाजीदपुर के सहित दो अज्ञात व्यक्तियों और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।