विवाहिता ने लगाया फंदा, पिता का आरोप-बेटी की हत्या हुई, पति गिरफ्तार
कासूबेगू गांव में दहेज प्रताड़ना पर ससुराल वालों से परेशान विवाहिता ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : कासूबेगू गांव में दहेज प्रताड़ना पर ससुराल वालों से परेशान एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक हरमीत कौर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा है। अस्पताल में पहुंचे पिता महल सिंह और मौसी मंगो ने आरोप लगाया कि उन्हें शक है कि हरमीत को उसके पति और ससुराल वालों ने पहले गला दबाकर मार डाला फिर इसे आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से लटका दिया। मायके वालों ने शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड से करवाने की मांग की। कुलगढ़ी पुलिस ने मृतका के पति सतनाम के पर पर्चा दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।
गट्टी राजोके हुसैनीवाला के महल ने बयान दिए कि उसका दामाद सतनाम कार के लिए बेटी से रुपयों की मांग करता था। उन दोनों का एक बेटा भी है।
पिछले एक साल से वह बेटी से मारपीट भी करत रहा था। उसकी की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने कई बार रिश्तेदारों से भी इस बात का जिक्र किया। महल सिंह का कहना है कि बेटी हरमीत कौर बहुत साहसी थी, वह आत्महत्या नहीं कर सकती है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित सतनाम सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।