ब्रदर हेल्पलाइन सोसायटी लंबे समय से मरीजों का भर रही पेट
ब्रदर हुड हेल्पलाइन के पदाधिकारी सिविल अस्पताल फिरोजपुर शहर में लंगर लगाकर मरीजों व उनके परिवारों को खाना मुहैया करवाकर मानवता की सेवा कर रही है।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : ब्रदर हुड हेल्पलाइन के पदाधिकारी सिविल अस्पताल फिरोजपुर शहर में लंगर लगाकर मरीजों व उनके परिवारों को खाना मुहैया करवाकर मानवता की सेवा कर रही है। यह संस्था सप्ताह में दो बार सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके परिवारों के लिए लंगर लगाती है, ताकि उन्हें खाने के लिए किसी भी तरह की दिक्कत पेश न आए।
संस्था के पदाधिकारियों को अस्पताल में लंगर लगाते हुए पूरा एक वर्ष हो चुका है। बुधवार शाम को ब्रदर हुड हेल्पलाइन के पदाधिकारियों ने सिविल अस्पताल में लंगर लगाया और अस्पताल में दाखिल मरीजों व उनके परिवारों को खाना मुहैया करवाया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि वह आगामी समय में भी इसे जारी रखेंगे, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को होटल से महंगा खाना न खरीदना पड़े। संस्था नेताओं ने बताया कि संस्था के पदाधिकारी समय-समय पर गरीब व जरूरतमंद बच्चों को किताबें, स्टेशनरी का सामान भी मुहैया करवाते है।