संघर्ष समिति ने सहायक सचिव के साथ की मीटिग
किसान मजदूर संघर्ष समिति ने प्रधान सतनाम सिंह पन्नू और जरनल सकत्तर श्रवण सिंह पंधेर के नेतृत्व में किसान भवन चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के सहायक सकत्तर विश्वजीत सिंह खन्ना के साथ मुलाकात की।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : किसान मजदूर संघर्ष समिति ने प्रधान सतनाम सिंह पन्नू और जरनल सकत्तर श्रवण सिंह पंधेर के नेतृत्व में किसान भवन चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के सहायक सकत्तर विश्वजीत सिंह खन्ना के साथ मुलाकात की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पंजाब के सलाहकार कैप्टन संदीप सिंह संधू और कृषि विभाग के सकत्तर काहन सिंह पन्नू, डीजीपी ला एड आर्डर ईश्वर सिंह, एडीजीपी इंटेलिजेंस वरिंदर कुमार, आइजी क्राइम शिव कुमार, डीसी फिरोजपुर कुलवंत सिंह, डीसी तरनतारन प्रदीप कुमार सबरवाल, एडीसी अमृतसर के साथ मीटिग की। किसानों और मजदूरों के मसले रखते वफद ने किसानों मजदूरों का समूचा कर्ज खत्म करने, पांच एकड़ तक के किसानों को दो लाख रुपये की रहत देने, पंजाब विरोधी बिजली समझौते रद करने बिजली सस्ती दें, बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दें, आबादकारों को पक्के मालकी हक देने आदि मामलों को सामने रखते कहा कि पहले भी जत्थेबंदी की 14 मांगें स्वीकृत की गई थीं, परंतु उन्हें अमली रुप नहीं दिया गया। सचिव सुखविंदर सिंह सभरा ने बताया कि सरकार की तरफ से 10 मार्च तक स्वीकृत मांगों को अमली रुप में लागू करने का विश्वास दिलाया गया है। इस मौके जसबीर सिंह, रणबीर सिंह राणा, अमनदीप सिंह, आदि मौजूद थे।