पंजाब: फिरोजपुर जा रही मालगाड़ी से ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 6 फीट तक टूटा ट्रक का पिछला हिस्सा
जालंधर में डीएवी कॉलेज के पास फिरोजपुर जा रही एक मालगाड़ी से मशीनों से लदा ट्रक टकरा गया। इस हादसे ...और पढ़ें
-1792123904284_m.webp)
पंजाब: फिरोजपुर जा रही मालगाड़ी से ट्रक की जोरदार भिड़ंत (जागरण फोटो)
HighLights
मालगाड़ी से टकराया मशीनों से लदा ट्रक
हादसे में कोई जनहानि नहीं, चालक फरार
जालंधर में डीएवी कॉलेज के पास घटना
जागरण संवाददाता, जालंधर। फिरोजपुर जा रही मालगाड़ी के साथ दव कॉलेज गंदे नाले के पास मशीनों से लोडेड ट्रक टकरा गया। इस दौरान किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ मगर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लगभग 6 फीट तक पिछले हिस्से से ट्रक टूट गया। जिस वजह से लगभग एक घंटा तक मालगाड़ी मौके पर ही खड़ी रही। घटना के बाद से चालक मौके से फरार हो गया।
मामले संबंधी नकोदर क्षेत्र में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। मौके पर आरपीएफ इंचार्ज राजेश कुमार रोहिल्ला भी पहुंच चुके हैं।मिली जानकारी के अनुसार खाली मालगाड़ी जालंधर शहर से फिरोजपुर की तरफ जा रही थी सुबह करीब 6 बजे वह अभी गंदे नाले के पास पहुंची थी कि तभी वहां पर एक मशीनों से लोडेड ट्रक बैक हो रहा था जो सीधे रेल ट्रैक पर आ रहे इंजन से जा टकराया। हादसे के बाद वहां पर अपना तफरी मच गई और लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
