जगसीर सिंह बने पटवार यूनियन तहसील जीरा के प्रधान
मीटिग नायब तहसीलदार सरपरस्त फिरोजपुर गुरतेज सिंह गिल की प्रधानगी में हुई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 09:34 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 06:10 AM (IST)
संवाद सूत्र जीरा, (फिरोजपुर) : दी रेवेन्यू पटवार यूनियन पंजाब की एक विशेष मीटिग नायब तहसीलदार सरपरस्त फिरोजपुर गुरतेज सिंह गिल की प्रधानगी में हुई। इस दौरान जगसीर सिंह शेखां को सर्वसम्मति से दूसरी बार तहसील प्रधान चुना गया। जबकि महासचिव अरुण कुमार, सहायक महासचिव जसमीत सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रेस सचिव वरुण कुमार, प्रचार सचिव राजेंद्र सिंह तथा अशोक कुमार को ऑडिटर चुना गया। इसके अतिरिक्त हरपाल सिंह, निशान सिंह, सतपाल सिंह, हनुमान प्रसाद शर्मा, अमरजीत सिंह को जिला बॉडी में शामिल हुए। इस मौके पर सरपरस्त दी रेवेन्यू पटवार यूनियन फिरोजपुर गुरतेज सिंह गिल, उप प्रधान पंजाब सतपाल सिंह शाहवाला, पूर्व तहसील प्रधान जीरा जगजीत सिंह शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें