भारतीय किसान यूनियन की बैठक का आयोजन
यूनियन के उपप्रधान बलजिंदर सिंह बब्बी फिरोजशाह की अध्यक्षता में घल्लखुर्द में हुई।
ंवाद सूत्र, फिरोजपुर : भारतीय किसान यूनियन (कादियां) ब्लॉक घल्लखुर्द के पदाधिकारियों की मांगों को लेकर बैठक यूनियन के उपप्रधान बलजिंदर सिंह बब्बी फिरोजशाह की अध्यक्षता में घल्लखुर्द में हुई। बैठक में लॉकडाउन का समर्थन करते हुए इसकी पालन करने की अपील की गई। लोगों को पुलिस प्रशासन और सिविल प्रशासन के अधिकारियों का पूर्ण सहयोग देने को भी कहा गया। यूनियन नेताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि कर्फ्यू के दौरान किसानों को खेतों में काम करने के लिए छूट दी जाए। उन्होंने कहा कि घरों में बंद जरूरतमंद लोगों के लिए राशन का वितरण पूरी तरह से यकीनी बनाया जाए। इस मौके पर बलजीत सिंह भंगाली, राजिंदरपाल सिंह सुलहानी, फतेह सिंह कोट करोड़, जगतार सिंह सरपंच सुलहानी, बलविंदर सिंह बंगाली, मास्टर मलकीत सिंह भोलूवाला, मंगल सिंह, बलजिंदर सिंह, महल सिंह मोहकम वाला, हजूर सिंह मिश्री वाला, निर्मल सिंह नंबरदार आदि नेता उपस्थित थे।