Move to Jagran APP

भारत ने दिखाई दरियादिली, सीमा पार आए दो पाक सैनिकों को ससम्मान लौटाया

भारत ने दरियादिली दिखाते हुए अपनी सीमा में घुसे दो पाकिस्‍तानी सैनिकों को वापस लौटा दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दाेनों गलती से भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 01:09 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 01:09 PM (IST)
भारत ने दिखाई दरियादिली, सीमा पार आए दो पाक सैनिकों को ससम्मान लौटाया
भारत ने दिखाई दरियादिली, सीमा पार आए दो पाक सैनिकों को ससम्मान लौटाया

फिरोजपुर, [प्रदीप कुमार सिंह]। पाकिस्‍तान की लगातार नापाक हरकतों के बावजूद भारत ने एक बार फिर बड़ा दिल दिखाया है। भारत ने दरियादिली दिखाते हुए अपनी सीमा में घुस आए दो पाकिस्‍तानी सैनिकों को ससम्‍मान वापस उनके देश को सौंप दिया है। दाेनों रविवार सायं भारतीय सीमा में घुसने के बाद बीएसएफ द्वारा पकड़े गए थे। मंगलवार को दोनों को पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले किया गया। दोनों गलती से अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गए थे।

loksabha election banner

गलती से सीमा पर कर भारतीय क्षेत्र में आ गए थे दोनों पाकिस्तानी सैनिक

बता दें कि पाकिस्‍तानी सेना पिछले दिनों भारतीय जवानों के साथ नृशंसता दिखाती रही है। उसने अमानवता की सारी सीमाएं पार करते हुए भारतीय सैनिकों के सिर तक काट लिये थे। फिरोजपुर बार्डर रेंज के अंतर्गत पड़ते बीआेपी दोना तेलु मल के पास से रविवार की शाम दो पाक सै‍निकों सिराज अहमद व मुमताज खान काे संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया गया था। दोनों के पास पाकिस्‍तानी करेंसी, पाक आर्मी का पहचानपत्र व तीन मोबाइल फोन बरामद हुए थे। अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुसपैठ करते पकड़े गए दोनों पाक सैनिकों ने खुद को 30 बलूच रेजींमेट का जवान बताया था।

इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने दाेनों से ल्रगातार पूछताछ की। दोनों ने बताया कि वे गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे। उनकी रेजीमेंट हाल ही में फिरोजपुर के सटे हिस्से में पोस्ट हुई है और वे भूलवश भारतीय सीमा में अा गए।  सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ में पाक सैनिकों की बात को सही माना और उन्हें ससम्मान हुसैनीवाला बार्डर पर पाकिस्तानी रेंजरों के सुपुर्द कर दिया गया।

 बता दें कि सीमा सुरक्षा बल ने रविवार को भारत में घुसे इन सैनिकों को पकड़ा था। इसके बाद पाकिस्‍तानी रेंजर्स ने इन सैनिकों के बारे में कोई दावा नहीं किया है। दोनों पा‍किस्‍तानी सैनिकों के पास से पाक सेना का अाइकार्ड  मिला है। दाेनों से पूछताछ में उनके गलती से भारतीय क्षेत्र में घुसने की पुष्टि हो जाने के बाद बीएसएफ ने पाकिस्‍तानी रेंजर्स से संपर्क किया। इसके बाद उनको पाक के सुपुर्द करने का फैसला किया गया।

दोनों पाक सैनिकों से बरामद पहचान पत्र के अनुसार वह पाकिस्तानी सेना की 30 बलूच रेजीमेंट के  जवान हैं। इनकी पहचान 31 वर्षीय सिपाही पाकिस्‍तान के मनसूर निवासी सिराज अहमद पुत्र शौकत हयात और पाकिस्‍तान के अटक निवासी 38 वर्षीय हेड कांस्टेबल मुमताज खान पुत्र इकबाल खान के रूप में हुई है। दोनों के पास से चार हजार के करीब पाक करंसी, तीन मोबाइल व उनके आर्मी आइकार्ड बरामद हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.