सेहत मुलाजिमों की भूख हड़ताल नौवें दिन में पहुंची
सेहत मुलाजिम संघर्ष समिति जिला फिरोजपुर की तरफ से आज नौवें दिन में भूख हड़ताल की गई। इसमें सुखविन्दर सिंह गुरदेव सिंह जगजीत सिंह सतयोग सिंह सुखदेव सिंह कुलविन्दर सिंह भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : सेहत मुलाजिम संघर्ष समिति जिला फिरोजपुर की तरफ से आज नौवें दिन में भूख हड़ताल की गई। इसमें सुखविन्दर सिंह, गुरदेव सिंह, जगजीत सिंह, सतयोग सिंह, सुखदेव सिंह, कुलविन्दर सिंह भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
नेता सतपाल सिंह और अमरजीत कौर ने बताया कि सेहत मुलाजिम संघर्ष समिति पंजाब के प्रोग्राम के अंतर्गत लगातार भूख हड़ताल किए हुए हैं, परन्तु सरकार की तरफ से सेहत कामगारों की मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिस कारण संगठन संघर्ष करने के लिए मजबूर है। उक्त नेताओं ने चेतावनी दी है कि संघर्ष समिति के साथ बातचीत करके उनकी मांगों का निपटारा किया जाए अन्यथा 7 अगस्त को सेहत मुलाजिम संघर्ष समिति पटियाला की तरफ कूच करेंगी। इस मौके पर रोमन अत्तरी, अमरजीत कौर, विकास कुमार, प्रीतम सिंह, इन्द्रजीत सिंह, मनिन्दर सिंह, गुरविन्दर सिंह, दलजीत सिंह, महिद्र पाल, रणजीत कौर, परमजीत सिंह, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।