Move to Jagran APP

पद्मश्री बलबीर सिंह के निधन पर हॉकी एसोसिएशन ने जताया शोक

भारतीय हॉकी इतिहास के महान दिग्गज पद्मश्री बलबीर सिंह खुल्लर की मृत्यु पर शोक व्याप्त करने हेतु हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन की बैठक प्रधान अनिरुद्ध गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें बलबीर सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 11:34 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 11:34 PM (IST)
पद्मश्री बलबीर सिंह के निधन पर हॉकी एसोसिएशन ने जताया शोक
पद्मश्री बलबीर सिंह के निधन पर हॉकी एसोसिएशन ने जताया शोक

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : भारतीय हॉकी इतिहास के महान दिग्गज पद्मश्री बलबीर सिंह खुल्लर की मृत्यु पर शोक व्याप्त करने हेतु हॉकी फिरोजपुर एसोसिएशन की बैठक प्रधान अनिरुद्ध गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें बलबीर सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की गई। सर्वप्रथम मीटिग में मौजूद सदस्यों ने दो मिनट का मौन व्रत धारण किया और बलबीर सिंह की आत्मिक शांति की प्रार्थना की। बैठक में विशेष रूप से जिला खेल अधिकारी सुनील शर्मा, पूर्व डीएसओ हरनारायण सिंह लाड्ी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जिस वक्त बलबीर सिंह पंजाब खेल विभाग के डॉयरेक्टर थे तो हॉकी खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने के लिए करीब चार बार फिरोजपुर आए थे और यहां के खिलाडिय़ों में उत्साह देखकर खूब प्रशंसा की थी।

loksabha election banner

सचिव मनमीत सिंह रूबल ने कहा कि बलबीर सिंह के निधन से हॉकी जगत को भारी नुकसान हुआ है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उनके निधन से हॉकी का एक महान युग खत्म हो गया है। रूबल ने कहा कि हॉकी का स्तर ऊंचा उठाने में खुल्लर का विशेष योगदान रहा है।

अनिरुद्ध गुप्ता ने कहा कि भारत को हॉकी में विश्व भर में पहचान दिलवाने में बलबीर सिंह का खास योगदान रहा है। उन्होंने ही देश को 1948 में लंदन से, 1952 में हल्सिकी व 1956 में मैलबर्न में मैच खेलकर तीन गोल्ड मैडल दिलवाएं थे। वह भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर व 1975 में चीफ कोच रहे। उनकी इस बहादुरी करके केन्द्र सरकार द्वारा उन्हें पदमश्री का खिताब दिया गया था और उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया गया था। गुप्ता ने कहा कि 2012 लंदन ओलम्पिक में उन्हें रॉयल ओपेरा हाऊस द्वारा सिंह का खिताब दिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.