बांडीवाला स्कूल में मनाया विश्व दिव्यांगता दिवस
फाजिल्का : सरकारी हाई स्कूल बांडीवाला में विश्व अपंगता दिवस मनाया गया। स्कूल प्रमुख संदीप सचदेवा ने बताया कि दुनिया की कुल आबादी के दस प्रतिशत हिस्से में दिव्यांग व्यक्ति हैं। भारत सरकार की तरफ से 1981 में दिव्यांगता को एक अलग वर्ग एलान कर दिया।
संवाद सहयोगी, फाजिल्का : सरकारी हाई स्कूल बांडीवाला में विश्व अपंगता दिवस मनाया गया। स्कूल प्रमुख संदीप सचदेवा ने बताया कि दुनिया की कुल आबादी के दस प्रतिशत हिस्से में दिव्यांग व्यक्ति हैं। भारत सरकार की तरफ से 1981 में दिव्यांगता को एक अलग वर्ग एलान कर दिया। ¨हदी अध्यापक संजय कुमार जो खुद एक दुर्घटना में अपाहिज हो गए है, ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति समाज का अंग हैं। दिव्यांग भी समाज में उसी तरह जीवन व्यतीत करना चाहता है, जैसे एक साधारण व्यक्ति। इसलिए संयुक्त राष्ट्र संघ की तरफ से 1992 से हर साल तीन दिसंबर को राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस मनाने का फैसला किया गया।
भारत सरकार ने दिव्यांगों को समाज में सुरक्षा देने व उनकों विकास के समान मौके प्रदान करने के लिए परसन विद डिसेबिल्टी एक्ट 1995 बनाया। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से इस साल का थीम दिव्यंागों को शक्तियां प्रदान करना निश्चित किया गया है। इसके अलावा अध्यापक संजय कुमार ने दिव्यांगों को सरकार की तरफ से दी जाती सहूलियतों के बारे में जानकारी दी।