गुरु पूर्णिमा महोत्सव 3 से 5 जुलाई तक
अन्य डिजिटल माध्यमों से अपने साधकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
संवाद सूत्र, जीरा, (फिरोजपुर) : आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद पुरी महाराज पिछले तीन माह से स्वामी सत्यप्रकाश आश्रम जीरा से वीडियो कांफ्रेंसिग तथा अन्य डिजिटल माध्यमों से अपने साधकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पांच जुलाई को व्यक्तिगत सुरक्षा और सरकारी दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए इस बार बड़ा उत्सव आयोजित न कर अलग-अलग शहरों में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। महाराज ने बताया कि जलालाबाद, गुरुहरसहाय तथा फाजिल्का के साधकों के लिए गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन तीन जुलाई को शिव शक्ति योग मिशन आश्रम रेलवे रोड जलालाबाद में प्रात: सात से 11 तक है, चार जुलाई को फिरोजपुर कैंट के आमंत्रण होटल में प्रात: छह से 10 तक और पांच जुलाई को स्वामी स्वत: प्रकाश आश्रम जीरा में सुबह सात बजे से 11 बजे तक गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।