सतलुज पार आने-जाने के लिए किसानों को मिलेंगे सात बेड़े
किसानों की मांग को पूरा करते हुए सरहदी इलाकों के लिए सात बड़े बेड़े मुहैया करवाए जाएंगे।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : किसानों की मांग को पूरा करते हुए सरहदी इलाकों के लिए सात बड़े बेड़े मुहैया करवाए जाएंगे। ये बेड़े मुख्यमंत्री राहत स्कीम से 40 लाख रुपये अनुदान देकर बनाए जा रहे हैं। किसानों को दरिया पार अपनी फसल देखने आने-जाने के लिए बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता था। अब बेड़े मिल जाने से उनको बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक फिरोजपुर शहरी परमिंदर सिंह पिकी ने योगदान देते हुए बेड़ों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि किसानों को दरिया पार फसल देखने जाने के लिए बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता था। पिकी ने बताया कि बाढ़ के दौरान कुछ किसानों की तरफ से उनके पास अपनी इस मुश्किल को रखा गया। विधायक ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास समस्या हल के लिए बेड़ों की मांग रखी, जिसको पूरा कर दिया गया है। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री ने इस काम के लिए अपने रिलीफ फंड में 40 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। पिकी ने बताया कि बेड़े बनाने का काम युद्धस्तर पर जारी है और जल्दी ही यह काम मुकम्मल कर लिया जाएगा और यह बेड़े किसानों सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुल सात बेड़े दिए जाएंगे। इनमें 3 बड़े 6 गुणा 22 और 4 बड़े 12 गुणा 42 साइज के हैं।
इन गांवों को मिलेगी सुविधा
ये बेड़े गांव अलीके, बस्ती रामलाल, नेहाला लवेरा, गट्टीयां आदि को दिए जाएंगे। इस मौके बलवीर बाठ वाइस चेयरमैन ब्लाक समिति, गुरचरन सिंह नाहर जिला कांग्रेस प्रधान ऋषि शर्मा, राजिन्दर छाबड़ा वाइस चेयरमैन, सुखविंदर सिंह अटारी, अवतार सिंह सरपंच, प्रिस, सुखजीत सिंह गोगी प्यारेआना, दलजीत दुलचीके आदि उपस्थित थे।