गुरुहरसहाय में बनेगा गतका सरकारी प्रशिक्षण केंद्र: सोढी
संवाद सहयोगी, गुरुहरसहाय : राज्य सरकार गतकाको बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण केंद्र खोलेगी।
संवाद सहयोगी, गुरुहरसहाय :
राज्य सरकार गतकाको बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण केंद्र खोलेगी। पहला सरकारी प्रशिक्षण केंद्र गुरुहरसहाय में खोला जाएगा। यह घोषणा राज्य के खेल मंत्री राणा गुरमीत ¨सह सोढी ने गुरुहरसहाय में शुक्रवार को की। सोढी माता साहिब कौर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप के उद्घाटन को पहुंचे थे।
सोढी ने अपने संबोधन में कहा कि गतका प्राचीन खेल है जो खिलाडि़यों को विरासत और सभ्याचार के साथ जोड़ता है। 'मिशन तंदुरुस्त पंजाब' के तहत खिलाडि़यों को शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रखने के मकसद से राज्य सरकार खेल पर अधिक ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा कि खेल विभाग की ओ्र से गतके को पंजाब में और प्रचलित करने के लिए स्कूल व कॉलेजों में भी प्रशिक्षण शुरू करवाया जाएगा। खेल मंत्री ने घोषणा की कि गुरु हरगोबिंद साहिब के प्रकाशोत्सव पर राष्ट्रीय स्तर के गतका खेल मुकाबले करवाए जाएंगे। उद्घाटन समारोह में नेशनल गतका एसोसिएशन के प्रधान हरजीत ¨सह ग्रेवाल, जिला खेल अफसर सुनील कुमार, गुरहरदीप ¨सह सोढी, आतमजीत ¨सह, इसमा के वाइस चेयरमैन अवतार ¨सह पटियाला, बलजीत ¨सह सैनी, गुरमीत ¨सह राजपुरा, नसीब ¨सह संधू, रवि शर्मा, एडवोकेट शविंदर ¨सह सिद्धू, सीमू पाशी, राजा कुमार आदि उपस्थित थे।