आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पांच परिवार
हलका जीरा में नौजवान वालंटियर रॉकी कथूरिया के निवास स्थान पर पहुंचे।
संवाद सूत्र, जीरा, (फिरोजपुर) : आम आदमी पार्टी हलका खड़ूर साहिब के इंचार्ज कुलवंत सिंह पंडोरी तथा विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर मंगलवार को हलका जीरा में नौजवान वालंटियर रॉकी कथूरिया के निवास स्थान पर पहुंचे। इस मौके पर यूथ विग पंजाब के प्रधान मनजिदर सिंह सिद्धू, कोऑर्डिनेटर लोकसभा हलका खड़ूर साहिब बलजीत सिंह खैहरा, पंजाब महासचिव अजमेर कालड़ा, जिला प्रधान फिरोजपुर रणबीर सिंह भुल्लर, प्रधान जिला तरनतारन गुरुदेव सिंह लाखना, ऑब्जर्वर प्यारा सिंह, ऑब्जर्वर इकबाल सिंह ढिल्लों, तृप्त कालिया, मनजीत कौर, कैप्टन नछत्तर सिंह, सुभाष चुघ ने सिरोपा डालकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके पर रॉकी कथूरिया ने गांव तलवंडी मंगे खां के पांच परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल करवाए। इस दौरान कुलवंत सिंह पंडोरी तथा मनजीत सिंह बिलासपुर ने कहा कि कि आम आदमी पार्टी लोगों द्वारा चलाई जा रही पार्टी है।