छात्राओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर निकाली रैली
देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन में स्वामी विवेकानंद की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम करवाया।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन में स्वामी विवेकानंद की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम करवाया। छात्राओं ने जागरूकता रैली भी निकाली। सचिव डॉ. मधु पराशर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 में कोलकाता में हुआ था। तब उनका नाम नरिंदरनाथ दत्त रखा गया। स्वामी जी ने दुनिया को भारत की युवा शक्ति की पहचान बताई और हमेशा युवाओं को उनकी शक्ति का एहसास करवाया। अर्थशास्त्र विभाग की प्रमुख डॉ. संगीता अरोड़ा ने बताया कि कॉलेज में स्वामी विवेकानंद विषय पर भाषण प्रतियोगिता, गीत, निबंध लेख आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन में अर्थ शास्त्र विभाग और रेड रिबन क्लब ने सहयोग किया। इस मौके पर कार्यकारी प्रिसिपल नवदीप कौर, और प्रतीक पराशर ने भी स्वामी जी के जीवन पर विचार रखे।