आज के दौर में रिसर्च की खास जरूरत : प्रिसिपल डॉ. हांडा
अबोहर गोपी चंद आर्य महिला कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रेखा सूद हांडा के योग्य मार्ग दर्शन एंव रिसर्च सेल की डीन डॉ. सीमा सोमानी के नेतृत्व में रिसर्च सिपोजियम (अनुसंधान संगोष्ठी) का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, अबोहर : गोपी चंद आर्य महिला कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रेखा सूद हांडा के योग्य मार्ग दर्शन एंव रिसर्च सेल की डीन डॉ. सीमा सोमानी के नेतृत्व में रिसर्च सिपोजियम (अनुसंधान संगोष्ठी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रिसिपल डॉ. रेखा सूद हांडा ने रिसर्च एवं पब्लिकेशन विषय पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में रिसर्च की बढ़ती हुई आवश्यकता व महत्व पर बल दिया और समस्त स्टाफ व छात्राओं को प्रेरित किया। समारोह के द्वितीय चरण में डॉ. सीमा सोमानी ने आज के समय में रिसर्च संबंधी चुनौतियों, प्लैगरिजम व यूजीसी जर्नलस विषय के बारे विस्तार सहित जानकारी दी। तीसरे चरण में स्टाफ व छात्राओं ने रिसर्च की गुणवत्ता संबंधी प्रश्नों को स्पष्ट करते हुए संगोष्ठी को सफल बनाया। इस अवसर पर डॉ. मनोज फुटेला, सुनील उपनेजा, अनीता राज व ममता का विशेष सहयोग रहा। समारोह में मंच संचालन अनीता राज ने किया।