बीएसएनएल के 60 डेली बेसिस कर्मचारियों पर केस दर्ज
जागरण संवाददाता फिरोजपुर फिरोजपुर कैंट में बीएसएनएल दफ्तर में शारीरिक दूरी का उल्
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jul 2020 05:36 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 05:36 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : फिरोजपुर कैंट में बीएसएनएल दफ्तर में शारीरिक दूरी का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये सभी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन से जुड़े हुआ है।
एएसआइ बलवीर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी बीते दिन डीसी चौक कैंट फिरोजपुर में मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि आरोपित धर्मपाल सिंह निवासी गांव घुबाया, जसवीर शर्मा जिला सचिव यूनियन बीएसएनएल, गोल्डी निवासी फाजिल्का, सुरजीत सिंह निवासी फाजिल्का बीएसएनएल दफ्तर में बने टावर पर चढ़े हैं। इस दौरान उक्त लोगों ने नियमों की उल्लंघना की है। पुलिस ने चार ज्ञात सहित 50-60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें