मृतकों की आत्मिक शांति के लिए भाजपा ने करवाई पूजा
फिरोजपुर : विजयदशमी पर रावण दहन के दौरान अमृतसर में हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति व घायलों के जल्द सेहतमंद होने के लिए भाजपा ने शनिवार की शाम पूजा-अर्चना की गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 10:26 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 10:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : विजयदशमी पर रावण दहन के दौरान अमृतसर में हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति व घायलों के जल्द सेहतमंद होने के लिए भाजपा ने शनिवार की शाम पूजा-अर्चना की गई। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमल शर्मा ने अमृतसर रेल हादसे को दु:खद घटना बताते हुए कहा कि, यह घटना कई परिवारों के लिए अविसमरणीय रहेगी, घटना में मृत हुए लोगों आत्माओं की शांति हेतु विधि-विधान से पूजा-अर्चना उपरांत यज्ञ में आहुति डाली गई है। मौके पर पर भाजपा जिला इकाई के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम मॉल रोड़ स्थित श्री राधा-कृष्ण धाम में करवाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें