आज शौचालय के गड्ढे में पुलिस निकालेगी कंकाल
गुरुहरसहाय : पांच साल पहले अवैध संबंधों के प्रेम जाल में अंधी होकर पत्नी ने अपने पति को जहर देकर मार डाला था। शव को प्रेमी के साथ मिलकर शौचालय के गड्ढे में छिपा दिया था। सोमवार को रेलवे बस्ती गुरुहरसहाय में आरोपितों के घर में बने शौचालय के गड्ढे से पुलिस कंकाल को निकालेगी।
दीपक वधावन, गुरुहरसहाय : पांच साल पहले अवैध संबंधों के प्रेम जाल में अंधी होकर पत्नी ने अपने पति को जहर देकर मार डाला था। शव को प्रेमी के साथ मिलकर शौचालय के गड्ढे में छिपा दिया था। सोमवार को रेलवे बस्ती गुरुहरसहाय में आरोपितों के घर में बने शौचालय के गड्ढे से पुलिस कंकाल को निकालेगी। इस दौरान डॉक्टरों की टीम, गटर से गंदगी निकालने वाली मशीन भी मौजूद रहेगी। थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि थाना कुलगड़ी के गांव ढेरू वाला निवासी जगीर ¨सह काफी वर्षो से गुरुहरसहाय के गांव जवाय ¨सह वाला में आकर रह रहा था। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। जगीर ¨सह की पत्नी के कुलवंत नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध बन गए। इसके बाद वह कुलवंत के साथ गुरुहरसहाय की रेलवे बस्ती में एक किराए के मकान में रहने लगी। जगीर ¨सह को अपने प्रेम संबंधों में अड़चन समझते हुए दोनों साजिश कर 29 अप्रैल, 2013 को जगीर को चाय में जहर खिलाकर मार डाला था और शव शौचालय के गड्ढे में छिपा दिया था। पांच वर्ष तक जगीर के परिजनों को गुमराह करने के लिए उसकी पत्नी यह बहाना बनाती रही कि जगीर किसी औरत को भगाकर कहीं ले गया है। इससे जगीर की हत्या का राज पांच वर्ष तक छिपा रहा। इस कत्ल के रहस्य का पता चलने पर जगीर के भाई ने गुरमीत ने 20 सितंबर को पुलिस को सारी बात बताकर भाभी व उसके प्रेमी पर मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने का पता चलते ही दोनों आरोपित फरार हो गए। थाना प्रभारी ने जगीर के शव को खोजने के लिए डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखकर मौके पर डॉक्टरों की टीम, ड्यूटी, मजिस्ट्रेट लगाने व गडढे से गंदगी निकालने वाली मशीन की मांग की थी। इसकी स्वीकृति मिल गई है। थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि सोमवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में जगीर ¨सह के शव को शौचालय के गड्ढे में खोजा जाएगा।