Move to Jagran APP

वृद्ध महिला के हत्यारोप में सात लोगों पर केस

फिरोजपुर : फिरोजपुर कैंट स्थित नई सब्जी मंडी में शुक्रवार दिन में 11 बजे एक वृद्ध महिला की हत्या हो गई। इसके आरोप में कैंट थाना पुलिस ने सात आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:03 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 11:03 PM (IST)
वृद्ध महिला के हत्यारोप में सात लोगों पर केस
वृद्ध महिला के हत्यारोप में सात लोगों पर केस

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : फिरोजपुर कैंट स्थित नई सब्जी मंडी में शुक्रवार दिन में 11 बजे एक वृद्ध महिला की हत्या हो गई। इसके आरोप में कैंट थाना पुलिस ने सात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। वनीत पुत्र एंथनी निवासी लाल कुर्ती फिरोजपुर कैंट ने शिकायत दी कि वह बीते दिन अपनी नानी जानकी देवी (65) पत्नी तरलोक चंद को मोटरसाइकिल पर बिठाकर कैंट जा रहा था। जब वह नई सब्जी मंडी के पास पहुंचा तो वहां पहले से हथियारों से लेस होकर खड़े अमन, किरनदीप व पांच अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी नानी पर हमला कर दिया और फरार हो गए। घायल हालत में जानकी देवी को इलाज के लिए मिशन अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते जानकी देवी को फरीदकोट रेफर कर दिया। उपचार के दौरान नानी की मौत हो गई। थाना कैंट के प्रभारी अमन ने बताया कि अमन पुत्र बिक्खू राम निवासी कैनाल कॉलोनी, किरनदीप ¨सह उर्फ बीकर पुत्र मेजर ¨सह निवासी खानपुर और 5 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.