पति को चाय में पिलाया जहर, शव टॉयलेट के गड्ढे में छिपाया
जायज संबंधों के प्रेम जाल में अंधे होकर एक पत्नी ने अपने पति को जहरीली वस्तु खिलाकर मार डाला व इस रहस्य को छिपाने के लिए पति की लाश को गटर में दबा दिया। पांच वर्ष पहले की गई ऐसी हत्या का खुलासा मृतक के भाई
संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय : (फिरोजपुर) : नाजायज संबंधों में रुकावट बने पति को महिला ने चाय में जहरीला पदार्थ पिलाकर मार डाला। हत्या के बाद प्रेमी संग मिलकर शव को घर के टॉयलेट के गड्ढे में फेंक दिया और उसके उपर पक्के तौर पर ढक्कन लगवा दिया। हत्या के पांच साल बाद मृतक के भाई को इस वारदात के बारे में पता चला। आरोपित महिला और उसके प्रेमी पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद दोनों फरार हैं।
गांव ढेरू वाला में रहने वाले गुरमीत ¨सह ने थाना कुलगढ़ी पुलिस से शिकायत दी कि उसका भाई जगीर ¨सह गुरुहरसहाय के गांव जवाय ¨सहवाला में पत्नी मनजीत कौर के साथ रहता था। उन्हें जगीर सिंह ने एक बार बताया था कि मनजीत कौर के कुलवंत सिंह नाम के व्यक्ति से नाजायज संबंध हैं। कुलवंत सिंह ने रेलवे बस्ती में उसे किराये पर मकान लेकर भी दिया है। दोनों उसे मारने की कोशिश में हैं। उसके बाद से उसकी कभी अपने भाई से मुलाकात नहीं हुई। कुछ दिन पहले भाई के न मिलने की बात गुरुहरसहाय में रहने वाली मामा की बेटी मनप्रीत को बताई। मनप्रीत ने बताया कि मनजीत कौर ने कुलवंत ¨सह के साथ मिलकर 29 अप्रैल 2013 को चाय में कोई जहरीली वस्तु पिलाकर जगीर को मार दिया था। उसका शव घर के आंगन में बने टॉयलेट के गड्ढे में फेंककर ऊपर पक्का ढक्कन लगा दिया था, ताकि किसी को कुछ पता न चले। इस बारे में पता चलने पर अब पांच साल बाद पुलिस से शिकायत की गई है। बच्चों को बताया पिता हो गया महिला के साथ फरार
गुरमीत ¨सह ने बताया कि जगीर सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। बच्चों को मनजीत कौर ने यही बताया था कि उनका पिता किसी महिला को साथ लेकर फरार हो गया है। जगीर सिंह की हत्या के बाद दोनों बेटे रिश्तेदारों के पास ही रहते थे, जबकि बेटी की पहले ही शादी हो चुकी है। गटर में शव की होगी तलाश : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी गुरुहरसहाय रमन कुमार का कहना है कि पति की हत्या का केस पांच साल बाद दर्ज हुआ है। गटर में शव की तलाश की जाएगी। इसके लिए डीसी से मंजूरी मांगी गई है। शव बरामद होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। आरोपित मनजीत कौर और कुलवंत सिंह फरार हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।