जान से मार देने की नीयत से व्यक्ति पर किया हमला, 18 पर केस
फिरोजपुर : सरहदी गांव हजारा ¨सह वाला के एक व्यक्ति को जान मार देने की नीयत से हमला करने के आरोप में थाना ममदोट की पुलिस ने 18 लोगों पर केस दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : सरहदी गांव हजारा ¨सह वाला के एक व्यक्ति को जान मार देने की नीयत से हमला करने के आरोप में थाना ममदोट की पुलिस ने 18 लोगों पर केस दर्ज किया है। पीड़ित जसविंदर ¨सह निवासी गांव हजारा ¨सह वाला ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले उनके गांव के ही रहने वाले गुलजार ¨सह से झगड़ा हुआ था। शुक्रवार सुबह 8 बजे वह पिता बगीचा ¨सह के साथ मिठाई वाली दुकान पर जा रहा था। रास्ते में गुलजार ¨सह अपने साथी संदीप ¨सह, सुखदेव ¨सह, सुखदेव, बोहड़ ¨सह, कुलदीप ¨सह, अशोक ¨सह, सीमा रानी, जंगीर कौर, रेनू रानी और 8-10 अज्ञात लोगों ने उसके पिता बगीचा ¨सह को जान से मार देने की नीयत से पिटाई की। जसविंदर के मुताबिक चोटें लगने से पिता गंभीर रूप में घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल ममदोट में दाखिल करवाया गया, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए गुरु गोबिंद ¨सह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। एएसआइ सुखदेव राज ने बताया कि आरोपित संदीप ¨सह पुत्र छिंदर ¨सह, गुलजार ¨सह पुत्र निशान ¨सह, सुखदेव ¨सह पुत्र गुलजार ¨सह, सुखदेव ¨सह पुत्र कश्मीर ¨सह, बोहड़ ¨सह पुत्र जगीर ¨सह, कुलदीप ¨सह पुत्र हुक्म ¨सह, अशोक ¨सह पुत्र शिंदर ¨सह, सीमा रानी बेटी गुलजार ¨सह, जगीर कौर पत्नी छिंदर ¨सह, रेनूं रानी पत्नी जसविंदर ¨सह और 8-10 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।