होम फॉर ब्लाइंड में शाम-ए-गजल कार्यक्रम आज
फिरोजपुर : पंजाब राज्य प्रोग्रेसिव फेडरेशन फॉर ब्लाइंड एवं रोटरी क्लब फिरोजपुर छावनी की ओर से पहला शाम-ए-जल प्रोग्राम शनिवार 14 जुलाई को होम फॉर ब्लाइंड फिरोजपुर शहर में आयोजित किया जा रहा है।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पंजाब राज्य प्रोग्रेसिव फेडरेशन फॉर ब्लाइंड एवं रोटरी क्लब फिरोजपुर छावनी की ओर से पहला शाम-ए-जल प्रोग्राम शनिवार 14 जुलाई को होम फॉर ब्लाइंड फिरोजपुर शहर में आयोजित किया जा रहा है। रोटरी क्लब के प्रधान अभिमन्यु दियोड़ा व सचिव संजय मितल ने बताया कि समारोह में मशहूर गजल गायक राजेश मोहन व अमृतपाल ¨सह अपनी शायरी एवं गजलों के साथ माहौल को शायराना बनाएंगे। इस दौरान नेत्रहीनों के सचिव अनिल गुप्ता ने बताया कि इस प्रोग्राम में पंजाब के साथ पड़ोसी हरियाणा, दिल्ली आदि से नेत्रहीन गायक व डलीगेट भाग लेंगे,जोकि अपनी कला व हुनर का प्रदर्शन करेंगे और वह शहर निवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगी। उन्होंने बताया कि इस समारोह की अध्यक्षता रोटरी क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रीक 3090 के सहायक गर्वनर रोटेरियन दशमेश ¨सह सेठी व विवेकानंद स्कूल क प्रभारी गौरव सागर भास्कर करेंगे। प्रोग्राम को सफल बाने क लिए डिस्ट्रीक गर्वनर (2020-21) विजय अरोड़ा, सचिव रेडक्रास अशोक बहल, हरविन्द्र घई, गुलशन सचदेवा, हरीश मोगा, कमल शर्मा,रोटेरियन अनिल चोपड़ा, डॉ एलके कोहली, अश्वनी ग्रोवर, इंद्रपाल ¨सह,अरुण खेत्रपाल, सुखदेव शर्मा, अनिल सूद, बलदेव सलुजा, योगराज आदि का योगदान होगा।