डीसी दफ्तर के कर्मियों ने छठे दिन भी रखा पेनडाउन
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की हड़ताल के 6वें दिन समूह जिले के स
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की हड़ताल के 6वें दिन समूह जिले के सरकारी कार्यालयों में कर्मियों ने कामकाज ठप रखा। समूह कार्यालय स्टाफ ने कार्यालयों के समक्ष धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे दफ्तरों में काम करवाने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और बिना काम करवाए वापस लौटना पड़ा। डीसी कार्यालय फिरोजपुर के समक्ष की गई रोष रैली में जिला चेयरमैन परमजीत ¨सह गिल, जिला प्रधान मनोहर लाल व अन्य कर्मचारी नेताओं ने कैप्टन सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की ¨नदा की और कहा कि आज 6वें दिन में उनकी संघर्ष प्रवेश कर चुके हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। यह हड़ताल शुक्रवार तक जारी रहेगी।