Move to Jagran APP

फर्जी आधार कार्ड पर जमानत करवाने वाले व्यक्ति का भंडाफोड़, दर्ज होगा धोखाधड़ी का मुकदमा

जज गौरव कुमार शर्मा ने एसएचओ कैंट को कंबोज नगर निवासी मान नाम के व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करने का हुक्म दिया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 05:56 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 10:31 AM (IST)
फर्जी आधार कार्ड पर जमानत करवाने वाले व्यक्ति का भंडाफोड़, दर्ज होगा धोखाधड़ी का मुकदमा
फर्जी आधार कार्ड पर जमानत करवाने वाले व्यक्ति का भंडाफोड़, दर्ज होगा धोखाधड़ी का मुकदमा

फिरोजपुर [अमनदीप सिंह]। यहां विभिन्न मामलों में एक व्यक्ति की तरफ से फर्जी आधार कार्ड पर जमानत करवाने का भंडाफोड़ हुआ है। न्यायशीश के रीडर ने जब जमानत करवाने आए व्यक्ति के आधार कार्ड के नंबर को वेरीफाई किया तो वह रिकार्ड में सामने नहीं आया। इसकी जानकारी उन्होंने जज गौरव कुमार शर्मा को दी। तो उन्होंने फिरोजपुर कैंट थाना के एसएचओ को मकान नंबर 60, गुरुद्वारा अकालगढ़, कंबोज नगर (फिरोजपुर सिटी) निवासी मान के खिलाफ धारा 420 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

loksabha election banner

फिरोजपुर की अदालत में दीपक शर्मा बनाम विक्की का केस चल रहा है। इस संबंध में विक्की की जमानत करवाने के लिए मान नाम का व्यक्ति सामने आया। उसने अपना आधार कार्ड लगाकर फिरोजपुर अदालत में 7 दिसंबर 2019 को सिक्योरिटी बांड भरा। जब मामला अदालत में पहुंचा तो वहां पर जमानत करवाने आए मान के दस्तावेजों की जांच हुई।

जांच में पता चला कि मान की ओर से दिए गए आधार कार्ड का कोई रिकार्ड नहीं है। इस पर रीडर ने जज गौरव कुमार शर्मा (आईपीएस) को इसके बारे बताया तो उन्होंने मान का रिकार्ड खंगालने के आदेश दिए। पता चला कि उसने और भी कई मामलों में श्योरिटी बांड भरकर कई लोगों की जमानत दी है जबकि कानून का नियम यह कहता है कि कोई व्यक्ति एक से ज्यादा केसों में जमानत नहीं दे सकता है।

रिकार्ड खंगालने पर अदालत के सामने आया कि मान ने फर्जी आधार कार्ड देकर छह और मामलों में लोगों की जमानत दी है। एेसे में जज गौरव कुमार शर्मा ने इसे संघीन अपराध बताया और उसके खिलाफ कैंट एसएचओ को विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

इन मामलों में आरोपित ने दी जमानत

मामले                                          श्योरिटी डेट                            इस्तेमाल किए फर्जी आधार कार्ड   

1. स्टेट बनाम विशाल                        1 नवंबर 2018                  7397 1698 8842

2. बिमला रानी बनाम बलविंद्र कुमार    24 अप्रैल 2019                7397 1698 8898

3. एसबीआई बनाम मैसर्ज हरीश टेंट हाउस 25 मई 2019               8897 8898 8842

4. परमजीत सिंह बनाम अजय कुमार   28 अगस्त 2019              7397 1698 8842

5. स्टेट बनाम पीबी05-क्यू 1374        10 अक्टूबर 2019              7397 1698 8842

6. स्टेट बनाम अज्ञात                        1 दिसंबर 2019                 7397 1698 8842

7. दीपक शर्मा बनाम विक्की               7 दिसंबर 2019                4216 1428 8842


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.