घर के सामने उगाए थे पोस्त के पौधे, एक काबू
फिरोजपुर थाना सदर के सब इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव करियां पहलवान में अफीम की खेती करने वाले एक व्यक्ति को काबू किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 11:38 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 11:38 PM (IST)
जेएनएन, फिरोजपुर : थाना सदर के सब इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव करियां पहलवान में अफीम की खेती करने वाले एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपित की पहचान बलकार सिंह के रूप में हुई है। उसने अपने घर के सामने 60 पौधे (वजन चार किलो 255 ग्राम) पोस्त के लगा रखे थे। एक अन्य मामले में थाना अरिफके के एएसआइ जगदीप सिंह व सिपाही दर्शन सिंह को सूचना मिली थी कि गांव आरिफके का सुलक्षण सिंह बस्ती जानियावाली में अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस जब रेड करने पहुंची तो आरोपित ने साथियों सहित पुलिस टीम पर हमला कर फरार हो गया। एसपी क्राइम बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें