परशुराम जयंती की छुटटी रद होने पर की निंदा
पदाधिकारियों की बैठक कार्यकारिणी प्रधान डा.दुर्गेश शर्मा उफ चेयरमैन गौ रक्षा बोर्ड पंजाब की अध्यक्षता में बीते दिन हरि राम खिदड़ी के निवास स्थान पर हुई। बैठक में ब्राह्मण समाज की भलाई हेतु एवं धर्म प्रचार संबंधी विचार-चर्चा की गई। इसके साथ ही पंजाब सरकार की तरफ से भगवान परशु राम जयंती पर छुट्टी रद्द करने की कड़े शब्दों में निदा की गई और कहा
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : श्री ब्राह्मण सभा पंजाब के पदाधिकारियों की बैठक कार्यकारिणी प्रधान व गऊ रक्षा बोर्ड के उपचेयरमैन डॉ. दुर्गेश शर्मा की अध्यक्षता में हरि राम खिदड़ी के निवास स्थान पर हुई। बैठक में ब्राह्मण समाज की भलाई हेतु एवं धर्म प्रचार संबंधी चर्चा की गई। इसके साथ ही पंजाब सरकार की तरफ से भगवान परशुराम जयंती पर छुट्टी रद्द करने की कड़े शब्दों में निदा की गई और कहा कि सरकार के इस फैसले से 35 लाख के करीब ब्राह्मणों को दुख पहुंचा है। पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती को महासम्मेलन के तौर पर मनाया जाएगा और पंजाब की उस हर संस्था को सम्मानित किया जाएगा जो परशुराम जयंती मना रही है। इस मौके पर हरि राम खिदड़ी, प्रेम राजन जोशी, सुरिन्द्र शर्मा, एस.पी शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, रविंद्रपाल शर्मा, रजिंद्र बिट्टू, जगदीप जोशी, चंद्र मोहन आदि मौजूद थे।