पूर्व सैनिक यूनियन के पदाधिकारियों की मांगों को लेकर हुई बैठक
फिरोजपुर पूर्व सैनिक यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक चुंगी नंबर-8 प्रताप नगर फिरोजपुर में कैप्टन बोहड़ सिंहमान जिला प्रधान की अध्यक्षता में हुई। इसमें सुबेदार धीरा सिंह महासचिव ने सभी को बैठक के मुद्दों संबंधी जानकारी दी।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पूर्व सैनिक यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक चुंगी नंबर-8 प्रताप नगर फिरोजपुर में कैप्टन बोहड़ सिंहमान जिला प्रधान की अध्यक्षता में हुई। इसमें सुबेदार धीरा सिंह महासचिव ने सभी को बैठक के मुद्दों संबंधी जानकारी दी। इस दौरान यूनियन नेताओं ने पूर्व सैनिकों के परिवारों को सरकार की तरफ से चलाई जा रही स्कीमों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया और सरकार से पूर्व सैनिकों को पेश आने वाली समस्याओं के तुरंत निवारण की मांग की।
इस मौके पर सुबेदार चरन सिंह किरती चक्कर, सुबेदार धीरा सिंह महासचिव, बख्शीश सिंह सुरक्षा चक्कर, सुबेदार अमर सिंह उप प्रधान, कैप्टन जगीर सिंह ब्लाक प्रधान, हवलदार बोहड़ सिंह ब्लाक प्रधान, जसवंत सिंह, राजबीर सिंह, बलविन्द्र कौर, प्रकाश कौर, जसपाल कौर व पूर्व सैनिकों के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।