कैंप में 375 मरीजों की सेहत जांच दी दवाइयां
फिरोजपुर : क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य पर फ्रांसिल न्यूटन हॉस्पिटल फिरोजपुर की ओर से शुक्रवार को मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में विभिन्न रोगों के 375 मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचे, जिनका अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा चेकअप करने के उपरांत जरूरत के अनुरूप दवाएं दी गई।
जेएनएन, फिरोजपुर : क्रिसमस-डे के उपलक्ष्य पर फ्रांसिल न्यूटन हॉस्पिटल फिरोजपुर की ओर से शुक्रवार को मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में विभिन्न रोगों के 375 मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचे, जिनका अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा चेकअप करने के उपरांत जरूरत के अनुरूप दवाएं दी गई। कैंप हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अनुराग की देखरेख में लगाया गया। कैंप में डॉ. डेविड मसीह, डॉ. ईशान, डॉ. गोलोरिया, डॉ. पूनम, डॉ. सुभाष, डॉ. राजेश्वर, डॉ. प्रदीप, डॉ. मनचंदा आदि शामिल रहे। उक्त डॉक्टरों में न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, गेस्टों आदि के रहे। कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों में होड़ लगी रही। कैंप में आने वाले मरीजों के जल्द सेहतमंद होने की बात डॉ. अनुराग द्वारा की गई।