सिलाई सीखने जाती चार लड़कियों को भगाया, तीन युवकों पर केस
फिरोजपुर : कैंट स्थित एक सिलाई-कढ़ाई सेंटर में सिलाई-कढ़ाई सीखने जाने वाली चार लड़कियों को शादी का झांसा देकर एक सितंबर की सुबह साढ़े नौ बजे भगा ले जाने के आरोप में थाना कैंट पुलिस ने एक आरोपी को नामजद करते हुए कुल तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक लड़की, उसके रिश्तेदार की दो लड़कियों और मोहल्ले की एक अन्य लड़की को आरोपी गुलशन वासी लाल कुर्ती फिरोजपुर कैंट दो अज्ञात साथियों के साथ शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया।
जासं, फिरोजपुर : कैंट स्थित एक सिलाई सेंटर में सिलाई सीखने जाने वाली चार लड़कियों को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। थाना कैंट पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी, उसके रिश्तेदार की दो लड़कियों और मोहल्ले की एक अन्य लड़की को आरोपित गुलशन निवासी लाल कुर्ती फिरोजपुर कैंट दो अज्ञात साथियों के साथ एक सितंबर की सुबह भगा कर ले गए। थाना प्रभारी अमनदीप ¨सह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर गुलशन व दो अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया है। सभी आरोपितों और लड़कियों की तलाश जारी है।