जमीन विवाद को लेकर व्यक्ति से की मारपीट
फिरोजपुर : गांव बाजेके के व्यक्ति से जमीन विवाद में रंजिश के चलते मारपीट करने के आरोप में करीब 40 लोगों पर केस दर्ज किया है। कश्मीर लाल निवासी बाजेके ने गुरुहरसहाय पुलिस को शिकायत दी कि गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों के साथ उसका जमीनी झगड़ा चलता आ रहा था।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 11:09 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:09 PM (IST)
जेएनएन, फिरोजपुर : गांव बाजेके के व्यक्ति से जमीन विवाद में रंजिश के चलते मारपीट करने के आरोप में करीब 40 लोगों पर केस दर्ज किया है। कश्मीर लाल निवासी बाजेके ने गुरुहरसहाय पुलिस को शिकायत दी कि गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों के साथ उसका जमीनी झगड़ा चलता आ रहा था। इसी रंजिश के चलते पुरुषोत्तम कुमार, लेखराज, गुरमुक्ख ¨सह और तीन दर्जन के करीब लोगों ने हथियारों के साथ उसके साथ मारपीट की। एएसआइ सोना ¨सह ने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें