जेल कर्मियों के क्वार्टरों में मिला लारवा, काटा चालान
फिरोजपुर : सेहत विभाग की ओर से मच्छर जनित रोगों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को फिरोजपुर केंद्रीय जेल में बने कर्मियों के क्वार्टरों से निरीक्षण के दौरान डेंगू का लारवा मिला।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : सेहत विभाग की ओर से मच्छर जनित रोगों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को फिरोजपुर केंद्रीय जेल में बने कर्मियों के क्वार्टरों से निरीक्षण के दौरान डेंगू का लारवा मिला। डेंगू का लारवा मिलने पर नगर कौंसिल ने जेल कर्मियों के क्वार्टरों के इंचार्ज आशा ¨सह के नाम से चालान काटा। बीते साल फिरोजपुर शहर में 124 जगहों से डेंगू के लारवा पाए जाने पर लोगों के चालान काटे गए थे, इस सत्र में अब तक छठां चालान केंद्रीय जेल में बने कर्मियों के क्वार्टरों में डेंगू का लारवा पाए जाने पर काटा गया। नगर कौंसिल के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुखपाल ¨सह ने बताया कि चालान के एवज में पांच सौ रुपये कौंसिल द्वारा जुर्माना वसूला जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की वह अपने आस-पास पानी न जमा होने दे, यहीं पानी मच्छर जनित बीमारियों के कारण बनते है।