व्यक्ति पर चलाई गोली, तीन पर केस
फिरोजपुर गांव झोंक मोहड़े में वीरवार की दोपहर एक व्यक्ति पर तीन लोगों ने गोली चला दी। हालांकि गोली उसे नहीं लगी। पुलिस थाना लक्खोंके बहिराम को जसविंदर सिंह निवासी झोंक मोहड़े ने शिकायत दी कि वह गुरभेज सिंह और सर्जित सिंह के साथ गुरुद्वारा साहिब के बाहर बेंच पर बैठा था।
जेएनएन, फिरोजपुर : गांव झोंक मोहड़े में वीरवार की दोपहर एक व्यक्ति पर तीन लोगों ने गोली चला दी। हालांकि गोली उसे नहीं लगी। पुलिस थाना लक्खोंके बहिराम को जसविंदर सिंह निवासी झोंक मोहड़े ने शिकायत दी कि वह गुरभेज सिंह और सर्जित सिंह के साथ गुरुद्वारा साहिब के बाहर बेंच पर बैठा था। इस दौरान कार में गोरा डॉक्टर दो साथियों के साथ आया, जिनके के पास .12 बोर रायफल और पिस्तौल थी, आरोपितों ने कार से उतरकर उससे गाली-गलौच की और पिस्तौल से फायर किए, पीड़ित ने एक घर में घुसकर जान बचाई। पुलिस अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि गोरा सिंह डॉक्टर निवासी गांव जंग, गोरा सिंह निवासी किले के अलावा एक अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।