धन्यवाद रैली के लिए भाजपा ने की बैठक
फिरोजपुर : तीन जनवरी को गुरदासपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की होने जा रही धन्यवाद रैली के संबंध में भाजपा जिला फिरोजपुर के पदाधिकारियों की बैठक जिला प्रधान दे¨वदर बजाज की अगवाई में हुई।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : तीन जनवरी को गुरदासपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की होने जा रही धन्यवाद रैली के संबंध में भाजपा जिला फिरोजपुर के पदाधिकारियों की बैठक जिला प्रधान दे¨वदर बजाज की अगवाई में हुई। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमल शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में भाजपा कौंसलर, मण्डलों के प्रधान व पदाधिकारी, मोर्चो के प्रधान व पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
भाजपा नेता कमल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौतरफा विकास हो रहा है, केन्द्र सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ गांव से लेकर शहर तक लोगों को मिल रहा है, हर वर्ग खुश है, देश की विदेशों में छवि मजबूत हुई, देश दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में सुमार हुआ है।
भाजपा जिला प्रधान दे¨वदर बजाज ने कहा कि तीन जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में बड़ी संख्या में फिरोजपुर से लोग जाएंगे, इसके लिए पार्टी वर्करों द्वारा 45 बसों का प्रबंध किया गया है, उन्होंने सभी लोगों से रैली में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर शहरी मंडल प्रधान दीपक वर्मा, महासचिव जोहरी लाल यादव, अमरजीत ¨सह, जुगराज ¨सह कटोरा, बलवंत ¨सह रखड़ी, प्रदीप नंदा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार मोनू, कौंसलर मुनीश धवन, कौंसलर राजेश कुमार, कौंसलर अशोक सचदेवा, देहाती मण्डल प्रधान दर्शन ¨सह, विजय आनंद, एससी मोर्चा से सन्नी कसूरिया, सु¨रदर ¨सह बग्गेके, सुशील गुप्ता, अविनाश गुप्ता, नरेश ब्रिज आदि उपस्थित रहे।