फर्जी दस्तावेज बना मकान बेच 15 लाख हड़पे, छह नामजद
फिरोजपुर : मृतक महिला का मकान जाली कागजात तैयार कर बेच कर 15 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला कैंट एरिया में अन्नपूर्णा गली का है।
जासं, फिरोजपुर : मृतक महिला का मकान जाली कागजात तैयार कर बेच कर 15 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला कैंट एरिया में अन्नपूर्णा गली का है। पुलिस ने परमजीत सिंह निवासी संतलाल रोड की शिकायत पर दीपक कुमार निवासी बाजार नंबर-3 कैंट, राजेश कुमार, राजेश कुमार नंबरदार, रोहित कुमार, सुशील कुमार व राजेंद्र कुमार निवासी कैंट के खिलाफ ठगी के आरोप में केस दर्ज किया है। परमजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपितों ने नवंबर, 2016 में उसे एक मकान 15 लाख रुपये में बेच दिया। उसे बाद में पड़ताल करने पर पता चला कि इसकी मकान की असली मालिक सुमन शर्मा नाम की महिला थी, जिसकी मृत्यु हो चुकी है। आरोपितों ने जाली कागजात तैयार कर खुद के मकान मालिक बताकर उसे बेच दिया। उसे असलियत का पता चला तो आरोपितों ने रुपये नहीं लौटाए। एएसआइ सुखदेव ¨सह ने बताया कि तहसील कार्यालय से रिकॉर्ड लेकर मामले की जांच की जाएगी।