मक्खू के पेट्रोल पंप से टैंपो चोरी
फिरोजपुर : मक्खू कस्बे में स्थित सतपाल शरणम् पेट्रोल पंप पर खड़ा किया टैंपो 5-6 अक्टूबर की रात चोरों ने चोरी कर लिया। पुलिस ने वाहन के मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : मक्खू कस्बे में स्थित सतपाल शरणम् पेट्रोल पंप पर खड़ा किया टैंपो 5-6 अक्टूबर की रात चोरों ने चोरी कर लिया। पुलिस ने वाहन के मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसआइ लख¨वदर ¨सह के मुताबिक छोटा हाथी के मालिक सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत दी कि रोजाना की तरह बीते दिनों भी उसने अपना टाटा एस(छोटा वाहन) सतपाल शरणम् पेट्रोल पंप पर खड़ा किया था। अगली सुबह जब वह टैंपो लेने के लिए पंप पर गया तो टैंपो वहां से वह गायब था। अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस के पास शिकायत की। एएसआइ ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।