महिला से उधार लिए 10 लाख रुपये नहीं लौटाए, केस दर्ज
फिरोजपुर : थाना कैंट क्षेत्र में महिला से 10 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जासं, फिरोजपुर : थाना कैंट क्षेत्र में महिला से 10 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। देवेंद्र कौर निवासी संतलाल रोड, फिरोजपुर कैंट ने शिकायत दी कि म¨नद्रपाल ¨सह निवासी फरीदकोट ने अपनी घरेलू जरूरतों के चलते उससे 10 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बदले उसे एक्सिस बैंक का 10 लाख लाख रुपये का चेक दिया था। जब देवेंद्रपाल कौर ने चेक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपित म¨नद्रपाल ¨सह ने रुपये नहीं लौटाए। देवेंद्र कौर का आरोप है कि आरोपित ने उससे ठगी की है। इस आरोप में महिला ने 25 नवंबर को पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत दी थी। एएसआइ बलदेव ¨सह ने बताया कि परिवाद की प्रारंभिक जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।