पनबस यूनियन ने गेट रैली कर की नारेबाजी
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्टर वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर फिरोजपुर
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्टर वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर फिरोजपुर डिपो में पंजाब रोडवेज कांट्रेक्ट वर्कर्स
यूनियन के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर पंजाब प्रधान रेशम
¨सह के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर गेट रैली की। इस दौरान
कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि 16 को पंजाब भर के बस अड्डों पर रोष प्रदर्शन, 17 को
दीना नगर में रोष प्रदर्शन और 18 जुलाई को विभिन्न शहरों में रोष प्रदर्शन
किए जाएंगे। यदि इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो
संघर्ष और तेज किया जाएगा। गेट रैली को संबोधित करते हुए पंजाब प्रधान रेशम ¨सह, डिपो इंचार्ज प्रगट ¨सह, कंवलजीत ¨सह मानोचाहल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के बराबर काम बराबर वेतन के फैसले को लागू करने से भाग रही है। उन्होंने कहा कि पनबस में से 1058 बसें पंजाब रोडवेज में मर्ज की गई है। जिन पनबस कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत करके इन बसों को कर्जा मुक्त किया है, उन कर्मचारियों को पंजाब रोडवेज में मर्ज नहीं िकया गया। पनबस करीब 100 रोड़ के मुनाफे में चल रही है। मगर जिन पनबस कर्मचारियों की मेहनत की बदौलत यह सब कुछ हो रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त
कर्मचारियों को नाम मात्र वेतन देकर उनका शोषण कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने मुनाफे का पैसा पनबस कर्मचारियों की भलाई पर खर्च करने की मांग की ।